शहीद स्मारक पर धरना नहीं कर सकेगी कॉकरोच जनता पार्टी, पुलिस ने खारिज किया आवेदन

जयपुर में 15 जून को शहीद स्मारक पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 11:52 AM | JAIPUR  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
शहीद स्मारक पर धरना नहीं कर सकेगी कॉकरोच जनता पार्टी, पुलिस ने खारिज किया आवेदन
“शहीद स्मारक पर धरना नहीं कर सकेगी कॉकरोच जनता पार्टी, पुलिस ने खारिज किया आवेदन”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/d8c8b4
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/d8c8b4
Google News
Copied
शहीद स्मारक पर धरना नहीं कर सकेगी कॉकरोच जनता पार्टी, पुलिस ने खारिज किया आवेदन

नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति संबंधी आवेदन खारिज कर दिया।

पार्टी ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है और रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर आगे की रणनीति की घोषणा करने की बात कही है।

शहीद स्मारक पर होना था प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी। पार्टी का कहना था कि NEET पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर युवाओं की आवाज बुलंद की जाएगी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter