मानवता की मिसाल: निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण का आयोजन

जैसलमेर में साथी समूह और इनाली फाउंडेशन द्वारा भाटिया बगीची में निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले दिन 45 हाथ लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र पालीवाल ने कृत्रिम हाथों से आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2025 • 9:19 PM  107
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मानवता की मिसाल: निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण का आयोजन
“मानवता की मिसाल: निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण का आयोजन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jun 2025
https://thekhatak.com/example-of-humanity-organizing-free-artificial-hands-distribution
Google News
Copied
मानवता की मिसाल: निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण का आयोजन

साथी समूह और इनाली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भाटिया बगीची में जैसलमेर के प्रथम और बहुप्रतीक्षित निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद अतिथियों का साफा, माला और मोमेंटो से स्वागत-सत्कार हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र पालीवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जैसलमेर, ने कहा, "कृत्रिम हाथ लगाना, चेहरे पर आत्मविश्वास लौटाने जैसा है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुष्प भाटिया ने इस पुनीत कार्य के लिए भाटिया बगीची को चुने जाने पर साथी समूह का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश वर्गीतीवार, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, ने कृत्रिम हाथ की उपयोगिता और इसके उपयोग पर प्रकाश डाला। मिस्टर डेजर्ट 2025 धीरज पुरोहित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जैसलमेर में इस शिविर के आयोजन के लिए साथी समूह और इनाली फाउंडेशन की सराहना की।

शिविर के पहले दिन 45 कृत्रिम हाथ लगाए गए, जिनमें छह व्यक्तियों को दोनों हाथ प्रदान किए गए। 39 लाभार्थियों में चार महिलाएं और शेष पुरुष शामिल थे। शिविर में बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों से लाभार्थी शामिल हुए।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter