हनुमान बेनीवाल का जबरा फैन: दिल पर टैटू बनवाकर जताया अटूट लगाव

दूदाराम सारण ने हनुमान बेनीवाल के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए दिल पर उनका फोटो टैटू बनवाया। यह कदम उनके अटूट स्नेह और नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 25, 2025 • 1:37 PM  1.9k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हनुमान बेनीवाल का जबरा फैन: दिल पर टैटू बनवाकर जताया अटूट लगाव
“हनुमान बेनीवाल का जबरा फैन: दिल पर टैटू बनवाकर जताया अटूट लगाव”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Aug 2025
https://thekhatak.com/hanuman-beniwal-s-jabra-fan-tattooed-on-the-heart-with-unwavering-affection
Google News
Copied
हनुमान बेनीवाल का जबरा फैन: दिल पर टैटू बनवाकर जताया अटूट लगाव

जैसलमेर के भणीयाणा (रातड़ीया) गांव का दूदाराम सारण आजकल हर किसी की जुबान पर है। वजह? उसने अपने दिल के ठीक ऊपर अपने प्रिय नेता हनुमान बेनीवाल का फोटो टैटू बनवाया है! यह कोई साधारण टैटू नहीं, बल्कि दूदाराम के बेनीवाल  के प्रति गहरे प्यार और भरोसे की एक मिसाल है।

दूदाराम की आंखों में चमक और बातों में जोश साफ झलकता है जब वह बेनीवाल की बात करते हैं। "बेनीवाल जी हमारे लिए बस एक नेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उनके काम, उनकी मेहनत, और जनता के लिए उनका जुनून मुझे छू गया। मैंने सोचा, अपने इस प्यार को जताने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है?" दूदाराम ने हंसते हुए कहा।

जैसलमेर के इस छोटे से गांव में दूदाराम का यह कदम चर्चा का विषय बन गया है। आसपास के लोग उनकी इस दीवानगी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई कहता है, "यह सच्चा प्यार है," तो कोई इसे बेनीवाल के प्रभाव का सबूत मानता है। हनुमान बेनीवाल, जो अपनी बेबाकी और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं ।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter