जयपुर BJP कार्यालय ब्लैकआउट मामला: सस्पेंड कर्मचारी का बड़ा आरोप, बोले- चालू लाइन में SF6 गैस भरने का दबाव बनाया गया

जयपुर BJP कार्यालय ब्लैकआउट मामले में सस्पेंड इलेक्ट्रीशियन ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिना शटडाउन SF6 गैस भरने का दबाव बनाने की बात कही है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 4:10 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर BJP कार्यालय ब्लैकआउट मामला: सस्पेंड कर्मचारी का बड़ा आरोप, बोले- चालू लाइन में SF6 गैस भरने का दबाव बनाया गया
“जयपुर BJP कार्यालय ब्लैकआउट मामला: सस्पेंड कर्मचारी का बड़ा आरोप, बोले- चालू लाइन में SF6 गैस भरने का दबाव बनाया गया”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/dcd071
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/dcd071
Google News
Copied
जयपुर BJP कार्यालय ब्लैकआउट मामला: सस्पेंड कर्मचारी का बड़ा आरोप, बोले- चालू लाइन में SF6 गैस भरने का दबाव बनाया गया

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में 11 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यक्रम के दौरान हुई बिजली गुल की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। इस मामले में सस्पेंड किए गए हीरापुरा 400 केवी जीएसएस के इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बाबू सिंह का दावा है कि घटना वाले दिन ग्रिड के ब्रेकर में तकनीकी खराबी थी और उसमें गैस की स्थिति सही नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिना शटडाउन लिए चालू लाइन में ही सल्फर हेक्साफ्लोराइड (SF6) गैस भरने का दबाव बनाया था, जो बेहद खतरनाक हो सकता था।

उनका कहना है कि अगर इस स्थिति में काम किया जाता तो ब्रेकर फटने का खतरा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शटडाउन की मांग की थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter