जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने नागालैंड की 22 वर्षीय युवती लिगा जिमो को रौंदा, मौके पर ही मौत

जयपुर के गोपालपुरा बाइपास पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में नागालैंड की 22 वर्षीय लिगा जिमो की मौत हो गई। टैक्सी बाइक से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर उछली और युवती सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 10, 2026 • 4:17 PM  19
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने नागालैंड की 22 वर्षीय युवती लिगा जिमो को रौंदा, मौके पर ही मौत
“जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने नागालैंड की 22 वर्षीय युवती लिगा जिमो को रौंदा, मौके पर ही मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-truck-crush-nagaland-woman-liga-jimo-death-taxi-bike-accident
Google News
Copied
जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने नागालैंड की 22 वर्षीय युवती लिगा जिमो को रौंदा, मौके पर ही मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवती की जान ले ली। नागालैंड की रहने वाली 22 वर्षीय लिगा जिमो को गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक रौंदकर निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बजाज नगर इलाके में गोपालपुरा बाइपास पर पुलिया के पास हुआ, जब युवती टैक्सी बाइक से घर लौट रही थी।

हादसे का पूरा ब्योरा

रात करीब 10 बजे लिगा जिमो सिंधीकैंप से टैक्सी बाइक पर सवार होकर मालवीय नगर स्थित अपने किराए के घर जा रही थीं। गोपालपुरा बाइपास पर पुलिया चढ़ते समय बाइक सवार ने अचानक नीचे की तरफ मोड़ लिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और लिगा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter