जोधपुर में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर बवाल स्थानीय लोगों ने किया विरोध, परमिशन और सेफ्टी प्लान को लेकर उठाए सवाल ?

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-16 में 132 केवी हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का आरोप था कि बिना जरूरी अनुमति और सेफ्टी कॉरिडोर प्लान के काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया कि सभी स्वीकृतियां पहले से मिल चुकी हैं और लाइन लोगों की सुरक्षा के लिए हटाई जा रही है। विरोध और बहस के बाद पुलिस की मौजूदगी में शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 30, 2026 • 2:58 PM | Jodhpur  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर बवाल स्थानीय लोगों ने किया विरोध, परमिशन और सेफ्टी प्लान को लेकर उठाए सवाल ?
“जोधपुर में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर बवाल स्थानीय लोगों ने किया विरोध, परमिशन और सेफ्टी प्लान को लेकर उठाए सवाल ?”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/86bed1
30 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/86bed1
Google News
Copied
जोधपुर में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर बवाल स्थानीय लोगों ने किया विरोध, परमिशन और सेफ्टी प्लान को लेकर उठाए सवाल ?

जोधपुर: शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-16 में गुरुवार सुबह 132 केवी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने पहुंचे डिस्कॉम और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बिना जरूरी अनुमति और सेफ्टी कॉरिडोर प्लान के लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू किया जा रहा है। विरोध के दौरान अधिकारियों और रहवासियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

क्या है पूरा मामला?

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-16 क्षेत्र से गुजर रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन लंबे समय से विवाद का विषय बनी हुई है। गुरुवार को डिस्कॉम और हाउसिंग बोर्ड की टीम इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने काम शुरू होते ही आपत्ति जताई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter