बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया: गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था, BSF ने दबोचा

राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान का 24 साल का हिन्दाल नामक युवक रात में तारबंदी पार कर 200 मीटर अंदर घुस आया। गायों के बाड़े में छुपा था, सुबह बीएसएफ ने पकड़ लिया और सेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 27, 2025 • 11:33 AM  1.3k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया: गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था, BSF ने दबोचा
“बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया: गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था, BSF ने दबोचा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Nov 2025
https://thekhatak.com/pakistani-intruder-caught-hiding-in-cow-shed-barmer-border-bsf
Google News
Copied
बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया: गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था, BSF ने दबोचा

बाड़मेर।   राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर घुसपैठ का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को उस समय पकड़ लिया जब वह रात के अंधेरे में तारबंदी पार करके भारतीय क्षेत्र में करीब 200 मीटर अंदर तक घुस आया था। हैरानी की बात यह है कि घुसपैठिया खुद को छुपाने के लिए एक गायों के बाड़े में जाकर बैठ गया था।घटना का 

स्थान और समय;  मामला बाड़मेर जिले के दीपला बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) की ढाणी क्षेत्र का है। यह इलाका पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सीमा से सटा हुआ है। पाकिस्तानी घुसपैठिया मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2-3 बजे के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तारबंदी काटकर या किसी तरह पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। वह सीमा से लगभग 200 मीटर अंदर तक आ गया और स्थानीय लोगों के एक गौशाला/गायों के बाड़े में छुपकर बैठ गया।

BSF की सतर्कता से पकड़ा गया; बुधवार सुबह गश्त के दौरान BSF जवानों को संदिग्ध हलचल दिखी। जब उन्होंने बाड़े की तलाशी ली तो वहाँ एक युवक छुपा हुआ मिला। जवानों ने तुरंत उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिन्दाल पुत्र बरसा, उम्र 24 वर्ष बताया। उसका पता पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थरपारकर जिले की तहसील छाछरो के गाँव नयातला बताया गया है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter