राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बढ़ी हलचल: अक्टूबर-दिसंबर तक हर हाल में होंगे चुनाव, बोले अरुण चतुर्वेदी

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने दावा किया है कि 'एक राज्य, एक चुनाव' के संकल्प को पूरा करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच हर हाल में चुनाव कराए जाएंगे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 10:34 AM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बढ़ी हलचल: अक्टूबर-दिसंबर तक हर हाल में होंगे चुनाव, बोले अरुण चतुर्वेदी
“राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बढ़ी हलचल: अक्टूबर-दिसंबर तक हर हाल में होंगे चुनाव, बोले अरुण चतुर्वेदी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/fdbead
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/fdbead
Google News
Copied
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बढ़ी हलचल: अक्टूबर-दिसंबर तक हर हाल में होंगे चुनाव, बोले अरुण चतुर्वेदी

राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां राज्य निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए समय पर चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार से सहयोग मांग रहा है, वहीं राज्य सरकार अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला आरक्षण तय किए बिना चुनाव कराने में असमर्थता जता चुकी है।

इसी बीच राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य सरकार 'एक राज्य, एक चुनाव' के संकल्प को पूरा करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच हर हाल में पंचायत और निकाय चुनाव संपन्न करा लेगी। शनिवार को भीलवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव कराने के लिए ओबीसी आयोग और राज्य सरकार युद्धस्तर पर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी स्थानीय निकाय चुनाव करीब ढाई वर्ष तक टाले गए थे। ऐसे में वर्तमान सरकार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter