पीएम मोदी आज करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, 41 किमी लंबे कॉरिडोर की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा (बालोतरा) से वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया। 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 41 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और इसे साढ़े पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 4, 2026 • 12:43 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पीएम मोदी आज करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, 41 किमी लंबे कॉरिडोर की होगी शुरुआत
“पीएम मोदी आज करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, 41 किमी लंबे कॉरिडोर की होगी शुरुआत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4893a8
4 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/4893a8
Google News
Copied
पीएम मोदी आज करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, 41 किमी लंबे कॉरिडोर की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पचपदरा (बालोतरा) से वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया। करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 41 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई दिशा देगा। इस परियोजना के तहत कुल 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और इसे लगभग साढ़े पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, स्थानीय विधायक और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

प्रहलादपुरा से टोडी तक दौड़ेगी मेट्रो

जयपुर मेट्रो फेज-2 का प्रस्तावित कॉरिडोर प्रहलादपुरा से सीकर रोड स्थित टोडी तक विकसित किया जाएगा। परियोजना को पांच अलग-अलग जोन में बांटा गया है ताकि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter