PM Modi Pachpadra Plantation Row: पचपदरा में पीएम मोदी के पौधरोपण पर विवाद, 'खेजड़ी' या 'पीपल' को लेकर छिड़ी सियासी बहस

राजस्थान के पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पौधरोपण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2026 • 11:42 AM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
PM Modi Pachpadra Plantation Row: पचपदरा में पीएम मोदी के पौधरोपण पर विवाद, 'खेजड़ी' या 'पीपल' को लेकर छिड़ी सियासी बहस
“PM Modi Pachpadra Plantation Row: पचपदरा में पीएम मोदी के पौधरोपण पर विवाद, 'खेजड़ी' या 'पीपल' को लेकर छिड़ी सियासी बहस”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/17ece4
5 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/17ece4
Google News
Copied
PM Modi Pachpadra Plantation Row: पचपदरा में पीएम मोदी के पौधरोपण पर विवाद, 'खेजड़ी' या 'पीपल' को लेकर छिड़ी सियासी बहस

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान किए गए पौधरोपण को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। हालांकि, कार्यक्रम के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इस पूरे घटनाक्रम को सियासी बहस का विषय बना दिया।

क्या है पूरा मामला?

पचपदरा में पौधरोपण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि उन्हें 'खेजड़ी' का पौधा लगाने का सौभाग्य मिला। अपने संबोधन में भी उन्होंने राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें इस अभियान के तहत खेजड़ी का पौधा लगाने का अवसर मिला।

लेकिन कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कई स्थानीय लोगों, पर्यावरण प्रेमियों और विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि लगाया गया पौधा खेजड़ी नहीं, बल्कि पीपल का है। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'पीपल बनाम खेजड़ी' को लेकर बहस तेज हो गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter