Rajasthan Monsoon Update: जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश, 25 जिलों में आज भी अलर्ट... अलवर में मकान ढहा
राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर समेत 10 से अधिक जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
राजस्थान में गुरुवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित 10 से अधिक जिलों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान-पाकिस्तान सीमा से लगे पश्चिमी जिलों में अब भी गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
अलवर में बारिश से मकान ढहा
अलवर जिले के बहादुरपुर गांव में गुरुवार तड़के तेज बारिश और सीलन के कारण एक मकान ढह गया। राहत की बात यह रही कि पड़ोसियों की सतर्कता से परिवार को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।