राजस्थान में शिक्षकों की पदोन्नति पर नई हलचल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान.
राजस्थान में अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता पदों की पदोन्नति (डीपीसी) लंबित है। शिक्षा विभाग ने अब तक 50,000 से अधिक पदों की डीपीसी की, लेकिन कई शिक्षक अभी भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। 31 मार्च तक बकाया डीपीसी पूरी न होने पर 1 अप्रैल से नई डीपीसी में शेष पद भी शामिल हो जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शेष डीपीसी जल्द पूरी की जाएगी।
पाली:- राजस्थान में शिक्षकों की पदोन्नति (Promotion) का मामला चर्चा में है। शिक्षा विभाग में अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता और उप प्राचार्य समेत कई पदों की डीपीसी (Departmental Promotion Committee) शेष है, जिससे रिक्त पदों की संख्या का गणित गड़बड़ा रहा है।
इस साल अब तक शिक्षा विभाग ने करीब 50 हजार पदों की डीपीसी पूरी कर दी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षक और अधिकारी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
डीपीसी की बकाया स्थिति: