राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में गिरा छत का प्लास्टर, छात्रों में आक्रोश

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में छत का प्लास्टर अचानक छात्रों की टेबल पर गिर गया। हादसे के समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जर्जर भवनों के रिनोवेशन और मूलभूत सुविधाएं सुधारने की मांग उठाई।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 27, 2026 • 5:53 PM  31
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में गिरा छत का प्लास्टर, छात्रों में आक्रोश
“राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में गिरा छत का प्लास्टर, छात्रों में आक्रोश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 May 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-university-central-library-plaster-fall-students-protest
Google News
Copied
राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में गिरा छत का प्लास्टर, छात्रों में आक्रोश

राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी राजस्थान यूनिवर्सिटी एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। भीषण गर्मी के बीच जहां छात्र पहले से ही पानी, कूलर और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं, वहीं बुधवार को यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लाइब्रेरी की छत का जर्जर प्लास्टर अचानक टूटकर छात्रों की बेंच और टेबल पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था। अगर कुछ मिनट पहले छात्र वहां बैठे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना के बाद लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र तुरंत लाइब्रेरी प्रशासन और यूनिवर्सिटी अधिकारियों के पास पहुंचे और जमकर नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की जर्जर इमारतों और खराब व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

“यूनिवर्सिटी की इमारतें अब असुरक्षित हो चुकी हैं”

छात्रा वियोना जाट ने घटना को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में हर दिन हजारों छात्र पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन यहां की इमारतें अब खुद असुरक्षित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में कई स्कूलों और सरकारी भवनों में जर्जर निर्माण के कारण हादसे सामने आए थे, लेकिन इसके बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter