मोदी के आने से पहले बांसवाड़ा में हंगामा, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ सांसद रोत ने उठाई आवाज

बांसवाड़ा में पीएम मोदी के दौरे से पहले सांसद राजकुमार रोत ने माही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को 30 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावित आदिवासी परिवारों के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 23, 2025 • 7:29 PM  395
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मोदी के आने से पहले बांसवाड़ा में हंगामा, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ सांसद रोत ने उठाई आवाज
“मोदी के आने से पहले बांसवाड़ा में हंगामा, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ सांसद रोत ने उठाई आवाज”
Favicon
Read more on thekhatak.com
23 Sep 2025
https://thekhatak.com/ruckus-in-banswara-ahead-of-modi-s-arrival-mp-rout-raises-voice-against-nuclear-plant
Google News
Copied
मोदी के आने से पहले बांसवाड़ा में हंगामा, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ सांसद रोत ने उठाई आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे से पहले, स्थानीय सांसद राजकुमार रोत ने माही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। रोत और उनके समर्थकों ने परियोजना से प्रभावित आदिवासी समुदाय के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास, और रोजगार की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को 30 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सांसद ने चेतावनी दी कि जब तक प्रभावित लोगों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन और तेज होगा।

न्यूक्लियर पावर प्लांट पर विवाद

बांसवाड़ा के छोटी सरवन क्षेत्र में प्रस्तावित माही-बांसवाड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट का शिलान्यास पीएम मोदी 25 सितंबर को करेंगे। यह परियोजना 42,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और 2800 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखती है, जो राजस्थान की 20% बिजली जरूरतों को पूरा करेगी। हालांकि, स्थानीय आदिवासी समुदाय और सांसद राजकुमार रोत इस परियोजना को क्षेत्र के लिए विनाशकारी बता रहे हैं। रोत ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि यह परियोजना पर्यावरण और स्थानीय लोगों के लिए खतरा है, और इससे प्रभावित छह गांवों के सैकड़ों परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter