बस्सी में कांवड़ यात्रा पर हमले के बाद तनाव: सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को दिया 4 बजे तक का अल्टीमेटम

जयपुर के बस्सी स्थित भटेरी गांव में दंडवत यात्रा कर रहे कांवड़ियों से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दौसा-लवाण वाया तुंगा मार्ग पर जाम लगा दिया है। घटना में 3 से 4 कांवड़िए घायल हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और ग्रामीणों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए शाम 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 16, 2026 • 2:17 PM | बस्सी  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बस्सी में कांवड़ यात्रा पर हमले के बाद तनाव: सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को दिया 4 बजे तक का अल्टीमेटम
“बस्सी में कांवड़ यात्रा पर हमले के बाद तनाव: सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को दिया 4 बजे तक का अल्टीमेटम”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4be073
16 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/4be073
Google News
Copied
बस्सी में कांवड़ यात्रा पर हमले के बाद तनाव: सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को दिया 4 बजे तक का अल्टीमेटम

जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र अंतर्गत भटेरी गांव में दंडवत कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट के मामले में तनाव बढ़ गया है। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और कांवड़ियों ने दौसा-लवाण वाया तुंगा मुख्य मार्ग को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

विवाद का कारण और घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व बाइक सवार से हुई मामूली कहासुनी के बाद 5 से 10 युवकों ने दंडवत यात्रा कर रहे कांवड़ियों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में 3 से 4 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter