विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की पहल, शिव में युवाओं के लिए रोजगार मेला का आयोजन!
राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 16 और 17 मार्च को शिव मुख्यालय में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा की गई है। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेकर उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 और 17 मार्च को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिव मुख्यालय में किया जाएगा, जिसकी पहल क्षेत्र के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा की गई है।
युवाओं को मिलेगा सीधे नौकरी पाने का मौका
इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों से सीधे जोड़ना है। मेले में आने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का मौके पर ही इंटरव्यू लेकर उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। इससे युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम पड़ेगी।