20 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को 2 साल बाद धर दबोचा,पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन के तहत की कार्रवाई

बाड़मेर की गुड़ामालानी पुलिस ने ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ के तहत 2 साल से फरार 20 हजार के इनामी ड्रग तस्कर रमेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस उससे मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 25, 2025 • 10:30 PM  550
क्राइम
NEWS CARD
Logo
20 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को 2 साल बाद धर दबोचा,पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन के तहत की कार्रवाई
“20 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को 2 साल बाद धर दबोचा,पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन के तहत की कार्रवाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Aug 2025
https://thekhatak.com/rs-20-000-bounty-drug-smuggler-nabbed-after-2-years-police-take-action-as-part-of-operation-area-domination
Google News
Copied
20 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को 2 साल बाद धर दबोचा,पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन के तहत की कार्रवाई

बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 साल से फरार 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार पर मादक पदार्थों की तस्करी का गंभीर आरोप है और वह पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।

ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन: अपराधियों पर नकेल कसने की मुहिम

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुड़ामालानी थाना पुलिस ने विशेष रणनीति के साथ कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जसाराम बोस और डीएसपी सुखराम विश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

2 साल से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2023 को गुड़ामालानी पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 200 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस तस्करी मामले में मुख्य आरोपी रमेश कुमार, पुत्र कुंभाराम, निवासी नेडीनाडी (थाना धोरीमन्ना) लंबे समय से फरार चल रहा था। रमेश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसे थाने के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter