सीमा हैदर फिर सुर्खियों में! इस बार बच्चे के नाम ने मचा दिया तहलका—जानिए क्या रखा नाम!
पड़ोसी देश से आई एक महिला एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बना उसका छठा बच्चा और उसका नाम, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. जानिए पूरी कहानी.
ग्रेटर नोएडा: सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनका छठा बच्चा। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा में अपने बेटे को जन्म दिया और हाल ही में हुए नामकरण समारोह में बच्चे का नाम ‘भारत’ रखा गया।
नाम को लेकर चर्चा तेज
सीमा हैदर ने बताया कि पंडित जी ने ‘भ’ अक्षर से नाम सुझाया था, जिसके बाद परिवार ने विचार कर ‘भारत’ नाम चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें यह नाम बेहद पसंद है और वे भारत में रहकर खुश हैं।
परिवार और निजी जीवन
यह सचिन मीणा और सीमा का दूसरा बच्चा है, जबकि सीमा के चार बच्चे पहले पति गुलाम हैदर से हैं। दोनों की प्रेम कहानी पहले भी काफी चर्चाओं में रही है और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।