“सुहाग की मेहंदी सूखी भी नहीं थी… लाडनूं में कार-ट्रेलर भिड़ंत में नवविवाहित रोहित और चचेरे भाई की दर्दनाक मौत.

नागौर के लाडनूं में निम्बी जोधा पुलिया के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में इटली से आए नवविवाहित रोहित प्रजापत (24) और उसके चचेरे भाई मनमीत की मौत हो गई। शादी के केवल 5 दिन बाद ही रोहित का जीवन समाप्त हो गया। उसकी पत्नी नेहा सहित परिवार के 5 सदस्य घायल हुए, जिनमें मां की हालत गंभीर है। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। रोहित का छोटा भाई फ्लाइट से वापस लौट रहा है। पूरे परिवार और गांव में शोक छा गया है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 5, 2025 • 12:11 PM  274
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
“सुहाग की मेहंदी सूखी भी नहीं थी… लाडनूं में कार-ट्रेलर भिड़ंत में नवविवाहित रोहित और चचेरे भाई की दर्दनाक मौत.
““सुहाग की मेहंदी सूखी भी नहीं थी… लाडनूं में कार-ट्रेलर भिड़ंत में नवविवाहित रोहित और चचेरे भाई की दर्दनाक मौत.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Dec 2025
https://thekhatak.com/suhag-ki-mehendi-sukhi-nahi-thi-ladnun-car-trailer-bhidant-newly-married-rohit-cousin-death
Google News
Copied
“सुहाग की मेहंदी सूखी भी नहीं थी… लाडनूं में कार-ट्रेलर भिड़ंत में नवविवाहित रोहित और चचेरे भाई की दर्दनाक मौत.

राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। निम्बी जोधा पुलिया के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में इटली से आए नवविवाहित युवक रोहित प्रजापत (24) और उसके चचेरे भाई मनमीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

शादी के सिर्फ 5 दिन बाद दुर्घटना

रोहित हाल ही में इटली से नागौर आया था।पांच दिन पहले ही उसकी शादी सीकर के लक्ष्मणगढ़ निवासी नेहा से हुई थी। घर में अभी मायरे की रस्में चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।शादी के बाद परिवार मीठा मायरा की रस्म निभाने सुजानगढ़ जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। कुछ ही पलों में खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter