Ajmer News: आधी रात घरों में घुसता है ये शख्स… सुबह गायब जूते और बाहर रखी अजनबी जोड़ी—कौन है ये रहस्यमयी चोर?
नकदी-गहनों को छोड़ सिर्फ जूते चुरा रहा चोर—CCTV में कैद हरकतों ने बढ़ाई दहशत, जानिए पूरा मामला।
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में इन दिनों एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां आमतौर पर चोर नकदी, गहने या कीमती सामान को निशाना बनाते हैं, वहीं यहां एक रहस्यमयी “जूते चोर” ने लोगों को हैरानी और डर दोनों में डाल दिया है।
सिर्फ जूतों पर नजर
मामला अग्रसेन नगर जी-ब्लॉक और श्रीकरणी इन्द्र विहार क्षेत्र का है, जहां रेलवे लाइन के पास स्थित कई घरों में एक ही रात में चोरी की घटनाएं सामने आईं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर ने किसी भी घर से कीमती सामान नहीं चुराया, बल्कि केवल जूतों को ही निशाना बनाया।