बाड़मेर डिस्कॉम स्टोर में भीषण आग, मीटर-कैबल समेत सामान जलकर राख; 3 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

बाड़मेर के डिस्कॉम ऑफिस स्टोर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए नगर परिषद और सिविल डिफेंस की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग में मीटर, केबल और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 7, 2026 • 8:32 PM  36
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर डिस्कॉम स्टोर में भीषण आग, मीटर-कैबल समेत सामान जलकर राख; 3 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू
“बाड़मेर डिस्कॉम स्टोर में भीषण आग, मीटर-कैबल समेत सामान जलकर राख; 3 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Apr 2026
https://thekhatak.com/barmer-discom-store-fire-short-circuit-fire-brigade-control
Google News
Copied
बाड़मेर डिस्कॉम स्टोर में भीषण आग, मीटर-कैबल समेत सामान जलकर राख; 3 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

बाड़मेर शहर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब डिस्कॉम ऑफिस के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं। मौके पर धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगातार करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter