बाड़मेर में शाम 5 बजे बंदी का आदेश: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लागू किया सख्त ब्लैकआउट

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। जिले में शाम 5 बजे के बाद बाजार बंद होंगे और रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 9, 2025 • 4:30 PM  28
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में शाम 5 बजे बंदी का आदेश: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लागू किया सख्त ब्लैकआउट
“बाड़मेर में शाम 5 बजे बंदी का आदेश: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लागू किया सख्त ब्लैकआउट”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 May 2025
https://thekhatak.com/barmer-tina-dabi-orders-5-pm-shutdown-and-blackout
Google News
Copied
बाड़मेर में शाम 5 बजे बंदी का आदेश: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लागू किया सख्त ब्लैकआउट

बाड़मेर में बढ़ते तनाव के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

बाड़मेर, राजस्थान: भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बसे बाड़मेर जिले में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर जिले में शाम 5 बजे के बाद सभी बाजारों को पूरी तरह बंद करने और रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू करने का निर्देश दिया है। यह फैसला भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश का विवरण

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने 8 मई 2025 को जारी अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बाड़मेर जिले में सभी शिक्षण संस्थानों (कक्षा 12 तक) में 8 मई से अगले आदेश तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही, जिले में आतिशबाजी और पटाखों पर भी अगले दो महीनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध सेना, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF), होमगार्ड, और कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर, जिला कलेक्टर ने लोगों से अपने घरों में रहने और ब्लैकआउट की पालना करने की अपील की है। आदेश के अनुसार, सभी घरों और प्रतिष्ठानों को रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक अपनी लाइट्स बंद रखनी होंगी। 8 मई को रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक भी ब्लैकआउट लागू किया गया था, जिसे अब और सख्त कर दिया गया है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter