'गदर 3' को लेकर बढ़ी उत्सुकता, निर्देशक अनिल शर्मा ने दिया बड़ा संकेत; बोले- यह होगी 'न्यूक्लियर बॉम्ब' जैसी फिल्म
'गदर: एक प्रेम कथा' के 25 साल पूरे होने के अवसर पर निर्देशक अनिल शर्मा ने 'गदर 3' को लेकर बड़ा संकेत दिया है। सनी देओल के साथ एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह फिल्म बनी तो 'न्यूक्लियर बॉम्ब' जैसी बड़ी साबित होगी। इस बयान के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल एक साथ नजर आए, जिसके बाद से 'गदर 3' को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दोनों की मौजूदगी और अनिल शर्मा के हालिया बयान ने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है कि जल्द ही तारा सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।
25 साल बाद भी कायम है 'गदर' का जादू
साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के दमदार संवाद, देशभक्ति से भरपूर कहानी और तारा सिंह का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।