छपरा में आइसक्रीम बनी खूनी विवाद की वजह, भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या

छपरा, बिहार में माड़र गांव में रविवार शाम 17 साल के सोनू कुमार की उसके बड़े भाई सन्नी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। विवाद की वजह थी सोनू का अपनी भाभी को आइसक्रीम देना, जिसे सन्नी ने गलत समझा। कहासुनी के बाद सन्नी ने सोनू के सीने में चाकू मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। सन्नी फरार है, और पुलिस जांच कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2025 • 12:46 PM  1.2k
भारत
NEWS CARD
Logo
छपरा में आइसक्रीम बनी खूनी विवाद की वजह, भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या
“छपरा में आइसक्रीम बनी खूनी विवाद की वजह, भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/chhapra-ice-cream-vivad-bhai-ne-bhai-ki-chaku-se-hatya
Google News
Copied
छपरा में आइसक्रीम बनी खूनी विवाद की वजह, भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या

बिहार के छपरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना जिले के परसा प्रखंड के माड़र गांव में रविवार शाम को हुई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई सन्नी है, जो हत्या के बाद फरार है।

हत्या की वजह हैरान करने वाली

इस हत्या के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, सोनू ने तीन आइसक्रीम खरीदी थीं। उसने एक आइसक्रीम खुद खाई, दूसरी अपनी मां को दी और तीसरी अपने बड़े भाई सन्नी की पत्नी यानी अपनी भाभी को दे दी। भाभी को आइसक्रीम देने के बाद सन्नी ने इसे गलत समझ लिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सन्नी ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और सोनू के सीने में वार कर दिया। चाकू सीने के बायीं ओर लगा, जिससे सोनू लहूलुहान हो गया।

अस्पताल ले जाते समय मौत

परिवार वाले उसे तुरंत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, पीएमसीएच ले जाते समय रास्ते में सोनू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से पूछताछ की। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter