ट्रक-कार में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: बच्ची गंभीर घायल, तीर्थ दर्शन से लौटते समय हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 4:03 PM  4
क्राइम
NEWS CARD
Logo
ट्रक-कार में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: बच्ची गंभीर घायल, तीर्थ दर्शन से लौटते समय हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे
“ट्रक-कार में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: बच्ची गंभीर घायल, तीर्थ दर्शन से लौटते समय हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/2fb059
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/2fb059
Google News
Copied
ट्रक-कार में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: बच्ची गंभीर घायल, तीर्थ दर्शन से लौटते समय हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हेमासर फांटे के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में करीब दो बजे हुआ, जब हरियाणा नंबर की एक कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं और हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter