AC-कूलर की ठंडी हवा के चक्कर में 35 लाख का खेल! धौलपुर में 95 पर कार्रवाई..
धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ डिस्कॉम का अभियान जारी है। सात क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 95 उपभोक्ताओं पर करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्मार्ट मीटर और लोड सर्वे से भी गड़बड़ियां पकड़ी जा रही हैं।
धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ डिस्कॉम ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के सात क्षेत्रों में दिन-रात चल रहे अभियान के दौरान अब तक 95 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन मामलों में करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खास बात यह है कि अब सिर्फ मौके पर जांच ही नहीं, बल्कि स्मार्ट मीटर और लोड सर्वे के जरिए भी बिजली खपत में गड़बड़ी का पता लगाया जा रहा है।
धौलपुर जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए डिस्कॉम की टीमें अब रात में भी सक्रिय हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रात के समय विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ और अवैध जम्पर लगाने जैसी शिकायतें सामने आ रही थीं।
इन गतिविधियों की वजह से कई बार फीडर ट्रिप होने की समस्या आती थी, जिसका असर दूसरे उपभोक्ताओं पर भी पड़ता था। इसी को देखते हुए रात में विशेष टीमों को उतारकर जांच और छापेमारी की जा रही है।