बर्थडे सेलिब्रेशन से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत: हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

अजमेर जिले में जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक युवक और दो युवतियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 13, 2026 • 11:13 AM | अजमेर  52
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बर्थडे सेलिब्रेशन से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत: हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
“बर्थडे सेलिब्रेशन से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत: हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9b5204
13 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9b5204
Google News
Copied
बर्थडे सेलिब्रेशन से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत: हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

राजस्थान के अजमेर जिले में जन्मदिन का जश्न कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया। बर्थडे सेलिब्रेशन कर घर लौट रहे एक युवक और दो युवतियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई।

घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा-खेड़ी पंप के पास हुई। पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भिनाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter