बालोतरा में युवक ने उठाया ऐसा कदम: रात को सोया, सुबह पेड़ पर लटका मिला—कारण अब भी रहस्य
बालोतरा के कुशीप गांव में एक युवक रात को खाना खाकर सोया, लेकिन सुबह उसका शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। आखिर क्या हुआ उस रात? पुलिस जांच में जुटी।
राजस्थान के बालोतरा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव उसके घर के पास पेड़ से लटका मिला। यह घटना सिवाना थाना क्षेत्र के कुशीप गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
रात को खाना खाकर सोया, सुबह नहीं मिला घर में
पुलिस के अनुसार, कुशीप गांव निवासी गीगाराम पुत्र उदाराम बीती रात घर पर सामान्य तरीके से खाना खाकर सो गया था। परिवार को किसी तरह की कोई आशंका नहीं थी। लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा कि गीगाराम घर में नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।