बाड़मेर के आडेल गांव में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से बवाल, प्रदर्शन और धरना; हादसा या साजिश पर सस्पेंस

बाड़मेर के आडेल गांव में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से बवाल मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रदर्शन जारी है। सवाल यही है—हादसा या साजिश? जांच से ही सच सामने आएगा।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 28, 2026 • 5:33 PM  12
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर के आडेल गांव में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से बवाल, प्रदर्शन और धरना; हादसा या साजिश पर सस्पेंस
“बाड़मेर के आडेल गांव में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से बवाल, प्रदर्शन और धरना; हादसा या साजिश पर सस्पेंस”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Apr 2026
https://thekhatak.com/barmer-aadel-ambedkar-pratima-tutne-vivad-protest-police-investigation
Google News
Copied
बाड़मेर के आडेल गांव में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से बवाल, प्रदर्शन और धरना; हादसा या साजिश पर सस्पेंस

बाड़मेर जिले के आडेल गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब सर्किल पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और रैलिंग टूटकर नीचे गिरी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति को देखते ही आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तुरंत दोषियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने सर्किल पर ही टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी, एएसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात को शांत कराने में जुट गए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter