सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे क्यों लगाई छलांग? 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव और 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआती जांच में सामने आई वजह ने सभी को चौंका दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 14, 2026 • 12:17 PM  77
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे क्यों लगाई छलांग? 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य
“सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे क्यों लगाई छलांग? 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 May 2026
https://thekhatak.com/barmer-teacher-train-suicide-8-page-note-mystery
Google News
Copied
सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे क्यों लगाई छलांग? 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रीको थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। यह हादसा बाड़मेर-उतरलाई रेलवे ट्रैक पर जसदेर धाम के पास शाम करीब 5:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन रोकी गई

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फलौदी जिले के देचू थाना क्षेत्र के कलाऊ गांव निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। वह शिव क्षेत्र के धारवी खुर्द गांव स्थित सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड शिक्षक के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि घटना के समय हावड़ा ट्रेन वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान शिक्षक ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना इतनी अचानक हुई कि लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और रेलवे प्रशासन व पुलिस को सूचना दी।

8 पन्नों का सुसाइड नोट बना चर्चा का विषय

घटनास्थल से पुलिस को आठ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस फिलहाल नोट की जांच कर रही है और उसमें लिखी बातों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter