कैप्चा जॉब के नाम पर साइबर ठगी का जाल: घर बैठे कमाई का सपना बन रहा बड़ा खतरा – राजस्थान पुलिस का सख्त अलर्ट
राजस्थान पुलिस ने कैप्चा जॉब के नाम पर चल रही साइबर ठगी का बड़ा अलर्ट जारी किया है। ठग सोशल मीडिया पर घर बैठे 20-30 हजार कमाने का लालच देकर रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग चार्ज आदि के नाम पर पैसे ऐंठते हैं, फिर असंभव टारगेट देकर भुगतान से इनकार करते हैं और अंत में गायब हो जाते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई वैध कंपनी एडवांस फीस नहीं मांगती, ऐसे ऑफर फर्जी होते हैं। युवा, छात्र और गृहिणियां विशेष रूप से सतर्क रहें।
जयपुर। घर बैठे आसान और त्वरित कमाई का सपना देख रहे युवा, छात्र, बेरोजगार और गृहिणियां सावधान! सोशल मीडिया पर फैल रहे "कैप्चा सॉल्विंग जॉब" के नाम पर एक बड़ा साइबर फ्रॉड चल रहा है, जिसमें ठग लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खाली कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने इस बढ़ते ट्रेंड का पर्दाफाश किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
उप महानिरीक्षक पुलिस (साइबर क्राइम) विकास शर्मा के अनुसार, यह ठगी का एक तेजी से फैलता हुआ तरीका है। ठग मुख्य रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापन पोस्ट करते हैं। इनमें दावा किया जाता है कि सिर्फ कैप्चा कोड भरने (टाइप करने) से हर महीने 20,000 से 30,000 रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं। कोई विशेष स्किल या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं बताई जाती, जिससे बेरोजगारी से जूझ रहे लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
ठग कैसे फंसाते हैं पीड़ितों को?