बजरी माफिया का तांडव: ग्रामीणों पर कैंपर चढ़ाया, 12 घायल, 5 गंभीर; गिरफ्तारी की मांग, तनाव चरम पर

अवैध बजरी खनन विवाद हिंसक हुआ, 6 से अधिक ग्रामीण घायल, 5 गंभीर को अस्पताल रेफर।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 8, 2025 • 11:59 AM  1.3k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बजरी माफिया का तांडव: ग्रामीणों पर कैंपर चढ़ाया, 12 घायल, 5 गंभीर; गिरफ्तारी की मांग, तनाव चरम पर
“बजरी माफिया का तांडव: ग्रामीणों पर कैंपर चढ़ाया, 12 घायल, 5 गंभीर; गिरफ्तारी की मांग, तनाव चरम पर”
Favicon
Read more on thekhatak.com
8 Jul 2025
https://thekhatak.com/gravel-mafia-orgy-campers-mounted-on-villagers-12-injured-5-serious-demand-for-arrest-tension-at-its-peak
Google News
Copied
बजरी माफिया का तांडव: ग्रामीणों पर कैंपर चढ़ाया, 12 घायल, 5 गंभीर; गिरफ्तारी की मांग, तनाव चरम पर

राजस्थान के नागौर जिले के रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सोमवार, 7 जुलाई की शाम को खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्रामीणों द्वारा बजरी से भरे एक डम्पर को रोकने की कोशिश के बाद लीजधारकों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 6 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अजमेर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे रियांबड़ी के रोहिशा रोड पर आड़ा मार्ग चौराहे के पास हुई। ग्रामीणों ने बजरी से भरे एक डम्पर को रोक लिया, जिसके बाद लीजधारकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी माफियाओं ने उन पर कैंपर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे 12 लोग घायल हुए। हालांकि, रियांबड़ी एसडीएम सुरेश केएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई कैंपर नहीं चढ़ाई गई, बल्कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसके चलते लोग घायल हुए।

घायलों में सुनील (22) पुत्र जगदीशराम, मोतीराम (40) पुत्र देवाराम, रामलाल (43), नोरतराम (50) पुत्र पुखराज, और पांचाराम (60) पुत्र मूलाराम को गंभीर हालत में अजमेर रेफर किया गया है। वहीं, जगदीश (35) पुत्र सुगनाराम का इलाज रियांबड़ी में चल रहा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter