हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने गोली मारकर की आत्महत्या.....

हरियाणा के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी और ADGP वाई.एस. पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास के साउंडप्रूफ बेसमेंट में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूरन की पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, घटना के वक्त जापान में थीं। पूरन की ईमानदारी और प्रमोशन विवादों में सख्त रुख के लिए पहचान थी। आत्महत्या की वजह की जांच जारी है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
October 7, 2025 • 6:26 PM  17
क्राइम
NEWS CARD
Logo
हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने गोली मारकर की आत्महत्या.....
“हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने गोली मारकर की आत्महत्या.....”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Oct 2025
https://thekhatak.com/haryana-adgp-ys-puran-suicide-chandigarh
Google News
Copied
हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने गोली मारकर की आत्महत्या.....

चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और 2001 बैच के आईपीएस वाई.एस. पूरन कुमार (जिन्हें YS पूरन के नाम से जाना जाता है) की अचानक मौत ने पूरे प्रशासनिक हलकों में सन्नाटा पसर गया है। मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास के साउंडप्रूफ बेसमेंट में उनकी लाश गोली के घाव के साथ मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन कोई सुसाइड नोट न मिलने से सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूरन, जो ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मशहूर थे, ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को निशाना बनाया। यह घटना न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि सिविल सर्विसेज की दुनिया में एक बड़ा झटका है।

घटना का पूरा विवरण: दोपहर की शांति भंग करने वाली गोली

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम तक पूरन सामान्य दिख रहे थे। उन्होंने दफ्तर में कुछ आधिकारिक ईमेल भी किए थे। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें न देखा, तो उनकी बेटी ने बेसमेंट की ओर रुख किया। अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी, और जब बेटी ने दरवाजा खोला तो पिता खून से लथपथ पड़े थे। घबराहट में बेटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोपहर डेढ़ बजे के करीब चंडीगढ़ पुलिस को कॉल मिली, और सेक्टर-11 थाने की टीम मौके पर पहुंच गई।चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, "हमें सेक्टर-11 के हाउस नंबर 116 से एक शूटिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर आईपीएस अधिकारी वाई.एस. पूरन कुमार का शव मिला। सीएफएसएल (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने सीन को सील कर लिया है।" पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। घटनास्थल पर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले, लेकिन साउंडप्रूफ कमरे ने आवाज को बाहर तक पहुंचने से रोक दिया, जिससे देरी हुई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter