जैसलमेर में हाईवोल्टेज तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में हाईवोल्टेज बिजली लाइन का तार टूटकर खेत की तारबंदी पर गिर गया। करंट फैलने से 30 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 26, 2026 • 4:23 PM  3
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर में हाईवोल्टेज तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत
“जैसलमेर में हाईवोल्टेज तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/8ba351
26 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/8ba351
Google News
Copied
जैसलमेर में हाईवोल्टेज तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हाईवोल्टेज बिजली लाइन का तार टूटकर खेत की तारबंदी पर गिर गया। तारबंदी में करंट फैलने से उसकी चपेट में आए 30 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के 13LM नूरे खान की ढाणी में सुबह करीब 7 बजे हुई। पड़ोसी ने धमाके जैसी आवाज सुनकर तुरंत डिस्कॉम को सूचना दी, जिसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

मोहनगढ़ थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान विशनाराम विश्नोई (30) पुत्र शंकरलाल विश्नोई, निवासी भिंयासर (जिला फलोदी) के रूप में हुई है। वह मोहनगढ़ क्षेत्र में खेती करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेत के पास से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटकर सीधे तारबंदी पर गिर गया। इससे पूरी तारबंदी में करंट दौड़ गया और उसे छूते ही विशनाराम उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

8 किलोमीटर तक फैली थी तारबंदी

पुलिस के अनुसार, जिस तारबंदी पर बिजली का तार गिरा, वह करीब 8 किलोमीटर तक फैली हुई थी। तार में करंट फैलने के कारण हादसा बेहद गंभीर हो गया।

पड़ोसी की सतर्कता से बंद हुई बिजली

हादसे के दौरान पड़ोसी लूने खान ने तेज धमाके और स्पार्किंग की आवाज सुनकर तुरंत बिजली विभाग के ग्रिड सब स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिस्कॉम ने क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे आगे कोई बड़ा हादसा टल गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा शव परिजनों को सुपुर्द

सूचना मिलने पर मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को मोहनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फलोदी से परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter