'मेरी बेटी ने सुसाइड नहीं किया, उसे मारा गया है!';फंदे से लटकी मिली 19 साल की दुल्हन
बाड़मेर में 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति और देवर पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने और उसे सुसाइड का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या बताया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महज 8 महीने पहले हुई थी शादी
बालोतरा जिले के बड़नावा (पाटौदी) निवासी रूगाराम ने पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी गुड्डी की शादी इसी साल 10 जनवरी 2026 को मातासर निवासी देवाराम (28) के साथ की थी। पिता का कहना है कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। लेकिन, शादी के कुछ ही समय बाद से पति देवाराम और देवर पप्पूराम दहेज की मांग को लेकर गुड्डी को ताने मारने लगे और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल वाले उसे खाना-पीना भी नहीं देते थे।