जयपुर में कांग्रेस नेता द्वारा युवती से छेड़छाड़ का मामला: बाल खींचकर मारपीट, विरोध पर भाई को भी पीटा; होली के बाद पार्क में हुई घटना
जयपुर में धुलंडी 4 मार्च दिन होली खेलने के बाद पार्क में बैठी 30 वर्षीय युवती से शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खुद को कांग्रेस नेता बताते हुए छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके भाई और युवती को बाल खींचकर पीटा, मोबाइल तोड़ा और धमकाकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी कांग्रेस नेता व साथियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली के त्योहार के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक कांग्रेस नेता पर युवती से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी कांग्रेस नेता और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। घटना धुलंडी (होली का मुख्य दिन) के मौके पर हुई, जब पीड़िता अपने भाई और परिचितों के साथ होली खेलने के बाद आराम कर रही थी।
घटना का पूरा विवरण
पुलिस के अनुसार, जयपुर में किराए के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।4 मार्च को धुलंडी के दिन वह अपने परिजनों और परिचितों के साथ होली खेल रही थी। होली खेलने के बाद शाम लगभग 6 बजे सभी लोग एक पार्क में बैठकर आराम कर रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत 5-7 युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने खुद को कांग्रेस नेता बताते हुए वहां मौजूद लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी।