जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हादसा: पुलिस की वसूली के बीच महिला की मौत, हाईवे जाम

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 4 बजे एक खड़े ट्रक को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें प्रेममति कुशवाह (75) की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी सहित 4 लोग घायल हुए। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ओवरलोड का बहाना बनाकर 20 हजार रुपए की उगाही के लिए ट्रक रोका, जिसके चलते हादसा हुआ। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच शुरू की गई है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2025 • 10:42 AM  492
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हादसा: पुलिस की वसूली के बीच महिला की मौत, हाईवे जाम
“जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हादसा: पुलिस की वसूली के बीच महिला की मौत, हाईवे जाम”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Jun 2025
https://thekhatak.com/jaipur-delhi-expressway-accident-woman-killed-police-extortion-allegations
Google News
Copied
जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हादसा: पुलिस की वसूली के बीच महिला की मौत, हाईवे जाम

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 4 बजे मानपुरा पुलिया के पास जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर एक खड़े ट्रक को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेममति कुशवाह (75) की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित 4 लोग घायल हो गए। महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ओवरलोड का बहाना बनाकर ट्रक को रोका और 20 हजार रुपए की मांग की, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

परिवार का गंभीर आरोप, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई 

मृतका की बेटी जयश्री कुमारी ने बताया कि पुलिस ने उनके भाई से 20 हजार रुपए की उगाही की मांग की थी। ट्रक में केवल परिवार के 20 लोग सवार थे, जो खाटूश्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एडिशनल एसपी नारायण तिवाड़ी ने बताया कि चेतक-2 की टीम के 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच शुरू हो गई है। आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई होगी। 

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter