हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार

झुंझुनूं शहर के पीपली चौक में हथियारबंद 6-7 बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और 85 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते वे सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
June 21, 2026 • 12:54 PM  3
क्राइम
NEWS CARD
Logo
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार
“हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/edaa85
21 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/edaa85
Google News
Copied
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: प्रॉपर्टी डीलर के घर एक घंटे तक मचाया उत्पात, 85 लाख के गहने और नकदी लूटकर फरार

झुंझुनूं में देर रात डकैती से मचा हड़कंप

झुंझुनूं। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पीपली चौक में शनिवार देर रात हुई एक बड़ी डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हथियारों से लैस 6 से 7 नकाबपोश बदमाश एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक पूरे मकान को खंगालते रहे। बदमाश लाखों रुपए के जेवरात, नकदी और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का डीवीआर लेकर फरार हो गए।

रात 1:15 बजे घर में घुसे नकाबपोश

पीड़ित परिवार के मुखिया अकबर अली शेरवानी के अनुसार रात करीब 1:15 बजे सभी बदमाश घर में दाखिल हुए। उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और सभी के पास हथियार थे। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने सीधे प्रॉपर्टी कारोबारी शब्बीर सैय्यद उर्फ बाबू भाई के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

परिवार का दावा है कि बदमाशों को घर के सदस्यों, कारोबार और संपत्ति के बारे में पहले से विस्तृत जानकारी थी, जिससे किसी अंदरूनी जानकारी या रेकी की आशंका जताई जा रही है।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter