पटना में दर्दनाक वारदात: शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने इंजीनियरिंग छात्रा की गला घोंटकर हत्या, कमरे पर लगाया ताला
पटना के बिहटा में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की उसके प्रेमी ने शादी के दबाव और विवाद के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। औरंगाबाद की रहने वाली 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा अनुपमा कुमारी की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
अनुपमा बिहटा स्थित एक निजी संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रही थी और राघोपुर में किराए के कमरे में अकेली रहती थी। 13 अप्रैल की रात जब उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा बाहर से बंद मिला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर छात्रा का शव पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने SIT का गठन कर जांच शुरू की।