जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में सनसनीखेज चोरी: ICU के बाहर सो रहे बुजुर्ग टीचर के पास लेटा बदमाश, 5 मिनट में पार की 5 लाख की ज्वेलरी

जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सो रहे एक सरकारी टीचर के पास से शातिर चोरों ने महज 5 मिनट में ₹5 लाख की ज्वेलरी पार कर दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 19, 2026 • 4:48 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में सनसनीखेज चोरी: ICU के बाहर सो रहे बुजुर्ग टीचर के पास लेटा बदमाश, 5 मिनट में पार की 5 लाख की ज्वेलरी
“जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में सनसनीखेज चोरी: ICU के बाहर सो रहे बुजुर्ग टीचर के पास लेटा बदमाश, 5 मिनट में पार की 5 लाख की ज्वेलरी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/079dec
19 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/079dec
Google News
Copied
जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में सनसनीखेज चोरी: ICU के बाहर सो रहे बुजुर्ग टीचर के पास लेटा बदमाश, 5 मिनट में पार की 5 लाख की ज्वेलरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके में स्थित अपेक्स हॉस्पिटल से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपनी बीमार पत्नी को आईसीयू (ICU) में भर्ती कराकर हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सो रहे एक बुजुर्ग सरकारी शिक्षक के पास से शातिर बदमाशों ने महज 5 मिनट में करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। यह पूरी वारदात गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पत्नी ICU में भर्ती, बाहर सोते रहे शिक्षक और हो गई वारदात

मालवीय नगर थाने के एएसआई (ASI) गंगासहाय ने बताया कि यह वारदात दौसा के बडोली निवासी 58 वर्षीय गोपीराम मीणा के साथ हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बीती 11 जून की रात करीब 10 बजे गोपीराम की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वे उन्हें इलाज के लिए जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद जब मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जाने लगा, तो स्टाफ ने पत्नी के पहने हुए सारे गहने उतारकर पति गोपीराम को सौंप दिए। गोपीराम ने उन गहनों को अपने कपड़ों के पास एक बैग में सुरक्षित रख लिया और रात करीब 12:30 बजे थककर अस्पताल के गेस्ट हाउस में सोने चले गए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter