जयपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, थप्पड़-लात और घूंसों से किया हमला... VIDEO आया सामने

जयपुर के सांगानेर इलाके में संपत्ति और किराए के पैसों के विवाद में एक बेटे ने 67 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 28, 2026 • 10:35 AM  7
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, थप्पड़-लात और घूंसों से किया हमला... VIDEO आया सामने
“जयपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, थप्पड़-लात और घूंसों से किया हमला... VIDEO आया सामने”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/88108a
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/88108a
Google News
Copied
जयपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, थप्पड़-लात और घूंसों से किया हमला... VIDEO आया सामने

राजधानी जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति और किराए के पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने 67 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने पिता को लगातार थप्पड़, लात और घूंसे मारे, जिससे वह कई बार जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और घायल पिता को हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे तक ले गया। पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है।

पीड़ित आनंदीलाल उच्चेनिया ने आरोप लगाया कि 19 जून की शाम उनका बड़ा बेटा धनपत उच्चेनिया बाइक से घर पहुंचा और आते ही उनसे विवाद करने लगा। कुछ ही देर में उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले थप्पड़ मारा, जिससे वे सीढ़ियों पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने लगातार लात-घूंसे बरसाए और जमीन पर गिरने के बाद भी उन्हें नहीं छोड़ा।

बीच-बचाव करने वालों को भी दी धमकी

मारपीट के दौरान शोर सुनकर किराएदार महिला नीचे आई और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी धमकाकर भगा दिया गया। आरोपी ने अपनी मां को भी धमकी दी कि जयपुर के मकान का किराया उसके पास पहुंचा दिया जाए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

संपत्ति और किराए को लेकर चल रहा था विवाद

पीड़ित के मुताबिक, बड़ा बेटा लंबे समय से पैतृक संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। वह जयपुर स्थित मकान से मिलने वाले किराए की रकम भी अपने कब्जे में लेना चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

2014 में भी किया था जानलेवा हमला

पीड़ित की बेटी सुनेना ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2014 में भी आरोपी धनपत ने सोते समय अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और आरोपी जेल भी गया था। बाद में उसने माफी मांग ली थी।

एफआईआर दर्ज कराने में भी हुई देरी

सुनेना का आरोप है कि घटना वाले दिन जब वह पिता के साथ सांगानेर थाने पहुंची तो पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। अगले दो दिनों तक उन्हें थाने के चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद 21 जून को मामला दर्ज किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, फिर मिली जमानत

सांगानेर थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आरोपी धनपत उच्चेनिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter