श्रीगंगानगर में रियल एस्टेट कारोबारी पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
श्रीगंगानगर में मंगलवार सुबह 10 बजे रियल एस्टेट कारोबारी आशीष गुप्ता पर बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें उनके पैर में गोली लगी। घटना से अफरा-तफरी मची, सीसीटीवी फुटेज सामने आया। लॉरेंस गैंग के अनमोल विश्नोई ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली और ठगी का आरोप लगाकर "लास्ट वॉर्निंग" दी। पुलिस ने नाकाबंदी की, सुराग मिले, जल्द खुलासे का दावा।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शहर के जस्सा सिंह मार्ग पर एक रियल एस्टेट कारोबारी आशीष गुप्ता (50) पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फायरिंग में कारोबारी के पैर में एक गोली लगी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आशीष गुप्ता जिम से निकलकर सड़क पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी एक बदमाश ने उन पर एक के बाद एक 7 राउंड गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए कारोबारी जिम के अंदर भागे। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह ने जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ खाली कारतूस बरामद किए और पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
लॉरेंस गैंग के भाई अनमोल विश्नोई ने दी धमकी
