रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की रंगदारी के पीछे निकला बड़ा गैंग कनेक्शन

श्रीगंगानगर में ज्वेलर्स और कांग्रेसी नेता से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन अब मुंबई की चर्चित फायरिंग घटना से जुड़ने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासों की आशंका बढ़ गई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 10, 2026 • 3:38 PM  24
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की रंगदारी के पीछे निकला बड़ा गैंग कनेक्शन
“रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की रंगदारी के पीछे निकला बड़ा गैंग कनेक्शन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 May 2026
https://thekhatak.com/sriganganagar-extortion-case-lawrence-bishnoi-gang-two-more-arrested
Google News
Copied
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की रंगदारी के पीछे निकला बड़ा गैंग कनेक्शन

राजस्थान के श्रीगंगानगर में ज्वेलर्स और कांग्रेसी नेता से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी पहले मुंबई में हुई चर्चित फायरिंग की घटना में भी शामिल रह चुके हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और इसके बड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

ज्वेलर्स और कांग्रेसी नेता को दी थी धमकी

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से शहर के एक ज्वेलर्स और कांग्रेसी नेता को धमकियां दी गई थीं। आरोपियों ने व्यापारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर डराने की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने व्यापारी की गतिविधियों की रेकी भी की थी ताकि नुकसान पहुंचाने की योजना को अंजाम दिया जा सके।

विशेष टीम बनाकर शुरू की गई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कार्रवाई के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter