भोपे के भयावह मंसूबे: इलाज के बहाने विवाहिता से रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

लाधुराम ने जादू-टोने का दावा करते हुए पीड़िता को नारियल देकर रात में अपने पास रखने को कहा और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 16, 2025 • 6:12 PM  222
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भोपे के भयावह मंसूबे: इलाज के बहाने विवाहिता से रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
“भोपे के भयावह मंसूबे: इलाज के बहाने विवाहिता से रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Apr 2025
https://thekhatak.com/taa-ntrik-ke-bhyaavh-m-nsuube-ilaaj-ke-bhaane-vivaahitaa-se-rep-kortt-ne-sunaaii-umrkaid
Google News
Copied
भोपे के भयावह मंसूबे: इलाज के बहाने विवाहिता से रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

बाड़मेर: तांत्रिक के खौफनाक मंजर ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। इलाज का झांसा देकर एक बीमार विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 70 वर्षीय तांत्रिक को बाड़मेर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चाकू की नोक पर दरिंदगी को अंजाम देने वाले इस मामले ने समाज में तांत्रिकों के नाम पर फैले अंधविश्वास और अपराध को उजागर किया है।

घटना 5 मई 2020 को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में सामने आई थी। पीड़िता, एक 19 वर्षीय विवाहिता, लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी। इलाज में राहत न मिलने पर परिजनों ने उसे कबूली गांव के तांत्रिक लाधुराम पुत्र हरीराम के पास ले जाने की सलाह दी। लाधुराम ने जादू-टोने का दावा करते हुए पीड़िता को नारियल देकर रात में अपने पास रखने को कहा और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया।

रेप का घिनौना खेल: 4 मई 2020 को तांत्रिक पीड़िता के घर पहुंचा। उसने पीड़िता के पति और जेठ को बुलाकर दावा किया कि पीड़िता के पीहर में भूत का साया है, जिसे हटाने के लिए उसके पीहर गांव नाडी में पूजा करनी होगी। अगले दिन तांत्रिक पीड़िता, उसके पति और जेठ को लेकर नाडी गांव पहुंचा। उसने पति और जेठ को गाड़ी में रुकने को कहा और पूजा के बहाने पीड़िता को अकेले वीरान जगह पर ले गया। वहां चाकू की नोक पर उसे डराकर रेप किया। तांत्रिक की धमकी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter