बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े, 4 कट्टों में भरकर फेंका... इलाके में दहशत

राजस्थान के टोंक जिले के लवादर गांव में 70 वर्षीय महिला का शव चार कट्टों में मिला। शव के टुकड़े कर अलग-अलग कट्टों में भरे गए थे और सिर धड़ से अलग था।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 12, 2026 • 5:33 PM | टोंक  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े, 4 कट्टों में भरकर फेंका... इलाके में दहशत
“बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े, 4 कट्टों में भरकर फेंका... इलाके में दहशत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/b91b22
12 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/b91b22
Google News
Copied
बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े, 4 कट्टों में भरकर फेंका... इलाके में दहशत

राजस्थान के टोंक जिले के लवादर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुनसान वन क्षेत्र में चार कट्टों में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े कर अलग-अलग कट्टों में भरे गए थे। महिला का सिर धड़ से अलग था, जबकि हाथ-पैर के पंजे भी कटे हुए मिले। कई हिस्सों को कुत्ते और जंगली जानवर नोचकर खा चुके थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को इलाके में तेज बदबू आने पर शक हुआ। जब लोगों ने गांव के बाहर कचरा और मृत पशु डालने वाले स्थान पर पड़े कट्टों की जांच की तो उनमें मानव शव के टुकड़े मिले। इसके बाद तुरंत मेहंदवास थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और एमओयू टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मृतका की पहचान लवादर गांव निवासी 70 वर्षीय हरबाई पत्नी केसरा गुर्जर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter