युवती की गुमशुदगी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़, दो घायल

जोधपुर ग्रामीण के ओसियां में युवती के गायब होने से दो पक्षों में हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो लोग घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 19, 2025 • 2:40 PM  49
क्राइम
NEWS CARD
Logo
युवती की गुमशुदगी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़, दो घायल
“युवती की गुमशुदगी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़, दो घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Sep 2025
https://thekhatak.com/violent-clashes-between-two-sides-over-the-disappearance-of-the-girl-vandalism-of-vehicles-two-injured
Google News
Copied
युवती की गुमशुदगी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़, दो घायल

जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र के बैरडों का बास में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती का गायब होना

पुलिस के अनुसार, ओसियां क्षेत्र की एक युवती कुछ समय पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह चामू थाना क्षेत्र में है। परिजन उसे वहां से लेकर अपनी ढाणी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान युवती के बॉयफ्रेंड के रिश्तेदारों ने परिजनों की गाड़ी का पीछा किया और ढाणी से कुछ दूरी पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

हिंसक झड़प और तोड़फोड़

विवाद बढ़ने पर बॉयफ्रेंड के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर परिजनों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter