यूट्यूबर के घर पर फायरिंग: 24 राउंड गोलियां, मास्क पहने हमलावर, और एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर तीन मास्कधारी हमलावरों ने तड़के 5:30 बजे दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं; भाऊ गैंग ने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में हमले की जिम्मेदारी ली।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 17, 2025 • 12:36 PM  16k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
यूट्यूबर के घर पर फायरिंग: 24 राउंड गोलियां, मास्क पहने हमलावर, और एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप
“यूट्यूबर के घर पर फायरिंग: 24 राउंड गोलियां, मास्क पहने हमलावर, और एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/youtube-home-shooting-24-rounds-of-bullets-masked-assailant-and-a-social-media-post-stirred-up
Google News
Copied
यूट्यूबर के घर पर फायरिंग: 24 राउंड गोलियां, मास्क पहने हमलावर, और एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार तड़के 5:30 बजे तीन मास्क पहने हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गुरुग्राम पुलिस ने इसकी पुष्टि की है, और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाऊ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग का दावा है कि एल्विश यादव ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर कई घर बर्बाद किए, जिसके चलते यह हमला एक चेतावनी के तौर पर किया गया।

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में स्थित एल्विश यादव के घर के बाहर सुबह-सुबह तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। इन हमलावरों ने चेहरों पर मास्क पहने हुए थे और उन्होंने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, गोलियां जमीन और घर की पहली मंजिल पर लगीं। उस समय एल्विश यादव अपने घर की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रह रहे थे और घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। सौभाग्य से इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और खाली कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावरों ने सुनियOJित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया। गुरुग्राम पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter