डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम इलाके में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का एक पैर कट गया और दूसरा पैर कई जगह से फ्रैक्चर हो गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 29, 2025 • 7:34 PM  2.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल
“डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Jun 2025
https://thekhatak.com/dumper-crushes-family-to-death-father-and-two-innocent-children-mother-seriously-injured
Google News
Copied
डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल

कोटा, राजस्थान:उद्योग नगर थाने के ASI हरवीर सिंह ने बताया कि हादसा डीसीएम से भामाशाह मंडी की ओर जाने वाले रोड पर हुआ। मृतकों की पहचान रानपुर निवासी कृष्ण कहार (32), उनकी बेटी यशस्वी (3) और चार महीने के बेटे पार्थ के रूप में हुई है। कृष्ण की पत्नी ज्योति (30) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने डंपर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार का मंजिल तक का सफर

परिजनों के अनुसार, कृष्ण अपनी पत्नी ज्योति और दोनों बच्चों के साथ रानपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कंसुआ में ज्योति के मायके जा रहे थे। ज्योति की रिश्तेदार सपना ने बताया कि परिवार एक गृह प्रवेश समारोह और ज्योति के मायके में नवनिर्मित मोबाइल शॉप के उद्घाटन में शामिल होने जा रहा था।

सपना ने बताया कि कंसुआ में श्री राम फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कृष्ण, यशस्वी और पार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर ज्योति को अस्पताल पहुंचाया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter