पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा की तबीयत बिगड़ी, एसआरजी अस्पताल में भर्ती
बारां के अंता से पूर्व बीजेपी विधायक कंवर लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती किया गया। 2005 में एसडीएम को धमकी देने के मामले में तीन साल की सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई थी।
राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा से पूर्व बीजेपी विधायक कंवर लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें झालावाड़ जिला कारागृह से एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मीणा काफी समय से जेल में अस्वस्थ चल रहे थे, और उनकी स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें बढ़ने के बाद शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में उन्हें अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मेडिसिन, डेंटल, सोनोग्राफी, एक्स-रे और रक्त जांच की। जांच में उन्हें बुखार, दांतों की समस्या, अस्थमा, प्रोस्टेट की वृद्धि और मूत्राशय में सूजन की शिकायत सामने आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया। डॉ. विशाल नैनिवाल ने बताया कि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
20 साल पुराने मामले में सजा