गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, राजकोट में उमड़ी भारी भीड़

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। अहमदाबाद में पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजकोट में अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। शाम 5 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी, और 6 बजे रामनाथपारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। सीएम भूपेंद्र पटेल, अमित शाह, और कई नेता श्रद्धांजलि देंगे।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2025 • 3:08 PM  312
भारत
NEWS CARD
Logo
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, राजकोट में उमड़ी भारी भीड़
“गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, राजकोट में उमड़ी भारी भीड़”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/gujarat-former-cm-vijay-rupani-funeral-today
Google News
Copied
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, राजकोट में उमड़ी भारी भीड़

 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 241 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में विजय रूपाणी भी सवार थे। रविवार को गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि सुबह 11:10 बजे विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हो गया, और उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई।

अहमदाबाद में गार्ड ऑफ ऑनर, परिवार को सौंपा गया पार्थिव शरीर

आज सुबह अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपा गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सीएम की पत्नी अंजलि रूपाणी ने अपने पति को भावुक विदाई दी। इस मौके पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, और अन्य मंत्रियों के साथ-साथ राज्य पुलिस के जवान भी मौजूद थे।

पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया गया, जहां दोपहर 2 बजे यह पहुंचा। राजकोट में उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। शाम 5 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, और रामनाथपारा श्मशान घाट पर लगभग 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter